विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की ग्रामीणों को दी जानकारी

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम दानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ, भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने निस्तारण भी किया।
चुघ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर संपूर्ण भारत वर्ष के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाकर इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। योजनाओं का लाभ दूरस्थ पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक भी पहुंचाया जा रहा है। चुघ ने कहा कि कार्यक्रम में  विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है आवश्यक फार्म भरवाए जा रहे हैं। साथ ही जिन लोगों को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए।
पीएम नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी आम जनता की सेवा के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। काला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। जिसका प्रमाण हाल में हुए विधानसभा के चुनाव परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है।  इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, संकल्प यात्रा के संयोजक राकेश सिंह, ग्राम भगवानपुर की प्रधान सुमिता साहनी, मनदीप वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऐसी मोर्चा राज कोली, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री आयुष चिलाना, सनी पासवान, कुलदीप, रेखा, सुनीता साहनी, इंद्रावती देवी, रंजन त्रिपाठी, शीला, आरती, माधुरी समेत ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार