घर में घुसकर दबंगों ने परिजनों पर किया जानलेवा हमला

Spread the love

रूद्रपुर। विगत दिवस मौहल्ला खेड़ा में कुछ दबंग युवकों ने एक घर में पथराव करने के बाद घुसकर परिजनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।  दर्ज रपट में सावित्री देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी वार्ड 19, खेड़ा ने कहा है कि 8 दिसम्बर को सायं उसका पुत्र सूरज अपने घर जा रहा था। इसी बीच लक्ष्मण, सोनू व सोनू का भाई निवासी खेडा ने सूरज को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। जब सूरज ने विरोध किया तो उन्होंने सूरज को मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद सूरज भागकर अपने घर चला गया। पीछे से उक्त लक्ष्मण, सोनू व सोनू का भाई अपने साथ 15-20 अज्ञात दबंगयी लड़को को सूरज के पीछे पीछे ले आया और आकर उसके घर पर ईटो-पत्थरों की बारिश शुरू कर दी। गेट तोडकर घर में घुस गए कुछ लड़के टीनों पर चढ़ गए, जिससे टीने भी टूट गयी। घर में घुसकर उक्त व्यक्तियों ने सूरज को फिर से मारना शुरू कर दिया। जब सूरज की पत्नी रूबी, बडी भाभी रेखा, भाई चंदन, पिता जितेन्द्र ने सूरज को बचाना चाहा तो उक्त व्यक्तियों ने उन्हें भी मारा तथा चंदन के हाथ में तलवार मारकर उसकी उंगली काट दी। जिसके बाद उसके पति ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के डर से हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकलें। पूर्व में भी उक्त व्यक्तियों ने उसके घर में घुसकर उसके परिवार वालो को बुरी तरह से मारा था जिसके बाद राजीनामा कर लिया था। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप