धोखे से बुलाकर दोस्त पर कर दिया जानलेवा हमला  युवक को अधमरा समझ मौके से  हो गए  फरार घायल की मां ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग    

 

रुद्रपुर। थाना पंतनगर इलाके में दोस्तों ने अपने ही दोस्त को धोखे से बुलाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और अटरिया मार्ग पुल के नीचे खून से लथपथ युवक को अधमरा समझ मौके से फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार प्रेम नगर अटरिया मंदिर निवासी तुलसी देवी ने बताया कि उसका बेटा आशु चिलवाल ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। रोजमर्रा की भांति घर के बाहर टहल रहा था और देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसी दौरान छह फरवरी की रात एक बजे किसी व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि उनका बेटा खून से लथपथ अटरिया मंदिर पुलिस के नीचे पड़ा हुआ। सूचना मिलने पर आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद बेटे ने बताया कि पांच फरवरी की देर शाम को उसके कुछ दोस्तों का फोन आया और उन्होंने धोखे से बुलाकर अचानक गंडासा, तलवार व धारदार हथियार से प्रहार कर मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की मां ने सिडकुल चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और मामले की जांच कर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी