पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे चौकी में भी आपस में  शुरू कर दी मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष को अलग कराया 

पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे चौकी में भी आपस में  शुरू कर दी मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्ष को अलग कराया

आधा दर्जन लोग घायल,  मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बाजपुर । दो गुटों में अवैध खनन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद में दोनों पक्ष सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में पुलिस चौकी परिसर में दोबारा दोनों भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्ष से मारपीट की। नदी और चौकी में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला सुल्तानपुर पट्टी का है। यहां खनन को लेकर कोसी नदी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गये। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में चौकी परिसर में दोबारा दोनो भिड़ गए । जिसमें दोनो पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और मारपीट करने वालों पर टूट पडी।   पुलिस सरेआम दोनों पक्षों के लोगों पर लात-घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। पुलिस की मारपीट वाली वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करने में जुट गई. वहीं, आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती करने में लगी हुई है। यह भी आरोप है कि पुलिस अवैध खनन को छिपाने का प्रयास कर रही है। दोनों ही जगह हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर पट्टी चौकी के शिवनगर वार्ड 2 में अमर सिंह और शक्ति सिंह दोनों पड़ोसी हैं दोनों पक्ष में पुरानी मुकदमे बाजी है जिसके बाद दोनों परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती है। दोनों पक्ष एक खनन घाट पर काम कर रहे थे उसी बीच तू तू में में हो गयी और ये आपस में वहीं भिड़ गए। चौकी इंचार्ज को तत्काल हिदायत दी गयी है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी