दहेज की FIR लिखाने पर बौखलाया पत‍ि, पत्नी को फोन पर तीन तलाक देकर खत्म क‍िया र‍िश्‍ता

बरेली। एजाजनगर गौंटिया निवासी पीड़ित शाहीन के अनुसार क्योलड़िया के गांव मेंथी नवदिया निवासी मोहम्मद जफर से वर्ष 2015 में उनका निकाह हुआ था। कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। वर्ष 2017 में मामले में महिला थाने में प्राथमिकी लिखाई। कोई कार्रवाई न होने पर 16 जनवरी 2024 को कोर्ट में घरेलू हिंसा का वाद दायर किया। दहेज की प्राथमिकी लिखाने पर आरोपित मोहम्मद जफर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बहनोई तौफीक व फूफेरे भाई मेहंदी ने भी आरोपित का साथ दिया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद