व्यापारी बोले- मौलाना तौकीर रजा से की जाए नुकसान की भरपाई, रासुका लगाने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को श्यामगंज स्थित कार्यालय में हुई। व्यापारियों ने घटना की निंदा की। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों  से घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। बरेली के व्यापारिक संगठनों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले धर्म के ठेकेदारों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने और नुकसान की भरपाई के लिए वसूली की मांग की है। उन्होंने शासन सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शुक्रवार की घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बता दें कि शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा खां के कार्यक्रम के बाद श्यामगंज में बवाल हुआ था।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को श्यामगंज स्थित कार्यालय में हुई। व्यापारियों ने घटना की निंदा की। साथ ही, प्रभावी कार्रवाई न होने पर भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति की आशंका जताई। कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए धन व्यापारियों-उद्यमियों के जमा कराए गए कर से आता है। व्यापारी अब मौलाना तौकीर रजा की उत्तेजक तकरीरों से आशंकित हैं। लिहाजा, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रासुका लगाने व नुकसान आदि की भरपाई के लिए उनसे वसूली किए जाने की मांग की। यहां व्यापारी नेता राजेश जसोरिया, मुकेश अग्रवाल, दिनेश अरोरा, श्रीश गुप्ता, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, दिलीप, अनिल व अन्य मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद