चोरों ने एक रात में आठ दुकानों  पर बोला धावा  लाखों का माल समेट हुए फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद    

गदरपुर। महतोष मोड़ में पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर चोरों ने आठ दुकानों में धावा बोलकर लाखों का माल समेट लिया। एक ही रात में आठ  दुकानों के ताले टूटने से पुलिस में हड़कम्प मचा है वहीं व्यापारियों में भारी रोष है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी जुटाई और जल्द खुलासा करने की बात कही। चोरी की घटना सीसी टीवी फुटेज में भी कैद हुयी है।
जानकारी के मुताबिक महतोष बाजार में स्थित गुरू चांद कलेक्शन, कालड़ा मेडिकल, कॉमन सर्विस सेंटर सहित आठ दुकानों में चोरों ने धावा बोलकर नगदी समेत कीमती सामान पार कर लिया। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। गुरुचांद कलेक्शन के स्वामी ने बताया कि उनकी दुकान में कुछ गोल्ड का सामान और नगदी रखा हुआ था वह भी चोरी हुए हैं। साथ ही दुकान का शटर तोड़कर शीशा तोड़ने के बाद कपड़े इत्यादि चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया की लगभग दो लाख का माल चोरी हुआ है। कालड़ा मेडिकल के स्वामी ने बताया कि उनकी दुकान से भी हजारों की नगदी चोरी हुयी है। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान जो कि एटीएम दिनेशपुर भारतीय स्टेट बैंक का लॉकर और कॉमन सर्विस सेंटर है यहां से चोर नगदी समेत लॉकर उठाकर ले गये। इसके अलावा अन्य दुकानों से भी हजारों की नगदी और अन्य सामान चोरी हुआ है। व्यापारियों में चोरी की घटनाओं को लेकर भारी आक्रोश है।व्यापारियों का का कहना है पूर्व में भी महतोष मोड़ में चोरी हुई है लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पायी। व्यापारियों ने खुलासा जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। थाना अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद