साइड न देने पर दी तालिबानी सजा, ट्रक ड्राइवर को नंगा करके पीटा, वीडियो वायरल

बरेली में साइड न देने पर ट्रक ड्राइवर को तालिबानी सजा दी गई। कार सवार हमलावरों ने ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क नंगा करके पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ड्राइवर ने कार चालकों पर रुपये लूट का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। हाफिजगंज थाना इलाके में कार को साइड न देने पर कार सवार लोगों ने आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर को तालिबानी तरीके से सजा दी। उसे बीच सड़क पर नंगा करके पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, वीडियो सामने आने के बाद हाफिजगंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आसपुर हसन अली गांव निवासी प्रदीप अपना ट्रक लेकर लभेड़ा गांव की नहर के रास्ते घर जा रहा था।  इसी दौरान एक ईको कार लेकर कुछ लोग यहां से निकले। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने हार्न दिया, जिसे प्रदीप सुन नहीं पाया। साइड न मिलने से कार सवार लोग भड़क गए। उन्होंने थोड़ी दूर आगे चलकर ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर प्रदीप को ट्रक से नीचे खींच लियाआरोपियों ने प्रदीप को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े तक फाड़ डाले। अर्धनग्न ट्रक चालक हमलावरों से छोड़ने और माफ करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। इस घटनाक्रम को देखकर आसपास के लोग जुट गए लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, ये लोग भी हमलावरों के गुस्से का शिकार हुए। प्रदीप को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी कार लेकर फरार हो गए घटना को लेकर पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने रिठौरा चौकी और थाने पर शिकायत की है। आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके पास मौजूद 92 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद