चुनाव ही कार्यकर्ताओं की असली परीक्षा: हर्बोला    

Spread the love

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रुद्रपुर विधानसभा के विधानसभा प्रभारी प्रकाश हर्बोला ने लोकसभा चुनाव के निमित्त रुद्रपुर विधानसभा के उत्तरी मंडल एवं दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियों की परिचय बैठक ली।

बैठक में परिचय प्राप्त करने के साथ ही विधानसभा प्रभारी प्रकाश हर्बोला ने बूथों के सशक्तिकरण कार्यक्रम में क्या-क्या कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उसकी जानकारी ली गई तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि हम अपने बूथों मैं प्रभावशाली विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क करें घर-घर जाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएं,लाभार्थियों से संपर्क करे तथा जिनको उन योजनाओं का लाभ मिल सकता है उनको लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि चुनाव ही कार्यकर्ताओं की परीक्षा है। उनके बूथों पर मिले हुए वोट ही उनकी कार्य क्षमता का आकलन करते हैं। जितनी ज्यादा क्षमता होगी उसको उतना ही बड़ा दायित्व देने की पार्टी प्रयास करती है, इसलिए जरूरी है कि हम अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाएं। अभी निकट समय में ही निकाय चुनाव होने वाले हैं, उनमें उनकी क्षमताओं के अनुसार ही पार्टी उम्मीदवार ही तय करेगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष उत्तरी धीरज गुप्ता, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धरम सिंह कोहली, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष माही सकलानी, ममता त्रिपाठी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भूप राम लोधी, एससी मोर्चा अध्यक्ष मदन दिवाकर, मंडल उपाध्यक्ष अनिता बजेठा, मनोज मदान, चंद्रपाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नमन चावला, गोविंद शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जग सोरन तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी