रुद्रपुर। वी-गार्ड फाउंडेशन के द्वारा आज सीएसआर एक्टिविटी के अंतर्गत वी-गार्ड चौक का उद्घाटन हुआ। वी-गार्ड चौक का उद्घाटन वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट श्री बिजॉय पनहघट,प्रवीण बनकर (वी-गार्ड प्लांट हेड) द्वारा हुआ। उद्घाटन सम्मेलन में शामिल श्रीकर सिन्हा (अध्यक्ष SEWS) , विनीत शर्मा कोषाध्यक्ष, मुक्ता टंडन, राजेश मिश्रा , मुकेश मंडल , हरिंदर राव आदि लोग मौजूद थे वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के प्लांट हेड प्रवीण ने बताया कि वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत 1977 में हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में कुछ नया करने के विचार के साथ एक मजबूत ब्रांड बनाने की ठानी और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी का निर्माण किया गया। वी-गार्ड के स्टेबलाइजर तेजी से विकसित हुए और पूरे भारत में वोल्टेज स्टेबलाइजर का पर्याय बन गए। जैसे-जैसे कंपनी का उत्पाद विकसित होता गया, वैसे ही कंपनी ने अपने उत्पादों की श्रंखला बढ़ाई और स्टेबलाइजर के साथ डिजिटल यूपीएस, इन्वर्टर, बैटरी, वाटर हीटर, घरेलु पंप, पंखे, मिक्सर, इंडक्शन, आदि का निर्माण करना भी प्रारम्भ कर दिया। कंपनी समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है।




