संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला भदईपुरा वार्ड 14 निवासी पप्पू सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया जाता है कि आज प्रातः उसकी 15 वर्षीय पुत्री गौरी छत पर गई थी। जब वह काफी देर तक नीचे लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गये। उन्होंने गौरी को साड़ी से बने फंदे से टीन की छत से फांसी पर लटका देखा। चीख पुकार की आवाज सुनकर वहां कई लोग आ पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी पुलिस कर्मी मौके पर आ गए और उन्होंने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका की मौत को लेकर क्षेत्र में कई चर्चाएं हैं। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही परिजनों से और पूछताछ की जायेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद