सुरक्षा लेने पहुंचे नवविवाहित दम्पत्ति ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप उच्च न्यायालय के आदेश पर किच्छा कोतवाली में सुरक्षा मांगने गया था दंपति एसआई पर उच्च न्यायालय के आर्डर को फाड़ कर फैंकने का आरोप   

Spread the love
किच्छा। उच्च न्यायालय के आदेश पर किच्छा कोतवाली में सुरक्षा को लेकर आये नवविवाहित दम्पत्ति और उसके परिजनों के साथ महिला एसआई ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। यही नही उक्त पुलिस कर्मी ने उच्च न्यायालय के आर्डर को भी फाड़ कर फैंक दिया।

जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी रवि रस्तोगी ने यही निवासी युवती के साथ उसके परिजनों की रजामंदी के खिलाफ विवाह रचाया था। रवि रस्तोगी ने युवती के परिजनों से अपनी और अपनी पत्नी की जान को खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय में एक रिट डालते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई गई । उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पंकज पुरोहित और न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए किच्छा कोतवाल को उक्त दोनों को सुरक्षा प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई के लिये आगामी 12 अप्रैल की तिथि निश्चित हैं। उच्च न्यायालय का आर्डर लेकर रवि रस्तोगी अपनी पत्नी, बहन राधा रस्तोगी और मॉ सीमा चौहान के साथ किच्छा कोतवाली पहुंचा तो वहां मौजूद महिला एसआई ने उच्च न्यायालय के आर्डर की कॉपी को फैंक कर उक्त जनों से अभद्रता शुरू कर दी। रवि रस्तोगी द्वारा जब उसे उच्च न्यायालय का आर्डर बताते हुये पुनः उसके हाथ में कापी दी तो गुस्साई महिला एसआई ने उसे फाड़ दिया। रवि रस्तोगी का आरोप है कि इस दौरान उक्त महिला एसआई ने उसके व उसकी बहन, मॉ के साथ मारपीट भी की गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी