देश में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही : मुख्यमंत्री 

Spread the love

खटीमा। टनकपुर रोड अमाऊ पहुंचकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह गांधी ने एक जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।  कार्यक्रम में धामी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जनता का आशीर्वाद और प्यार मांगा। साथ ही उन्होंने अजय भट्ट को भारी मतों से जिताने की अपील जनता से की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चुनाव की तिथि बहुत नजदीक है और यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाई गई नीतियां और योजनाएं किसानों, गरीबों, नौजवानों एवं महिलाओं आदि सहित समाज के सभी तबकों के लिए फायदेमंद है और सभी का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए मोदी ने योजनाएं और नीतियां बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में भाजपा की एक तरफा जीत हो रही है और मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने वाली है इसमें कोई संशय नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यशैली का हवाला देते हुए भाजपा को मजबूत करने हेतु जनता से अपील किया। धामी ने कहा कि यह देश की पहली सरकार है जिसने योजना उन लोगों के लिए बनाई है जिनको वास्तव में योजनाओं और सहायता की जरूरत है। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी