समन्वयक नोडल व नोडल कार्मिक ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर  निर्वाचन व्यवस्थाओं समीक्षा की

Spread the love

रुद्रपुर। समन्वयक नोडल अभिषेक रूहेला व नोडल कार्मिक मनीष कुमार ने पंतनगर गांधी हॉल में सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने सभी नोडल अधिकारियों निर्देश दिये कि मतदान से पूर्व सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाये। बैठक में ईवीएम नोडल ने बताया कि सभी ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग पूर्ण हो चुकी है व सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा विधानसभा वार ईवीएम मशीने मतदान हेतु तैयार कर सील कर दी गयी है। उन्होंने बताया कुछ सीयू, बीयू व वीवीपैट कमीशनिंग के दौरान खराब पायी गयी इसलिए रिजर्व मशीने सहायक निर्वाचन अधिकारी को रेंडमाइजेशन कर उपलब्ध करायी जा रही है जिनकी कमीशनिंग 15 अप्रैल को की जायेगी। नोडल लेखन सामग्री भावना जोशी ने बताया कि 09 विधानसभाओं में 1465 बूथ है जिसके लिये निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूची से मिलान कर 1700 मतदान किट तैयार कर लिये गये। जिसपर श्री रूहेला ने कहा कि रेण्डमली मतदान किटो की समाग्री की जांच और कर ली जाये ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार कोई कमी न हो। उन्होने कहा कि पोलिंग पार्टिया रवानगी दिवस 18 अप्रैल को बगवाड़ा मंे भी स्टांल लगाया जाये ताकि कोई समाग्री कम होने पर तत्काल उपलब्ध करायी जा सकें। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी पेट्रोल में पर्याप्त मात्रा में ईधन रिजर्व रखे। जिला पूर्ति ने बताया कि सभी पेट्रोल पम्पों को निर्देशित कर दिया गया है कि निर्वाचन के दौरान पर्याप्त मात्रा में ईधन रिजर्व में रखेगें। उन्होने एआरटीओ को निर्देश दिये कि पोलिंग पार्टियों के अनुसार वाहनो को लगाये व वाहनो पर पोलिंग पार्टियों के नाम्बर भी चस्पा करें ताकि किसी को अनावश्यक इधर-उधर न भटकना पड़ें। उन्होने कहा कि रिजर्व में भी वाहनों को रखा जाये ताकि आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध करायी जा सकें। सहायक नोडल कार्मिक ने बताया कि जहां पर पिंक बूथ बनाये गये है उन बूथों पर सुरक्षा कर्मी सहित मतदान हेतु महिला कार्मिको की तैनाती की गयी है।
नोडल कार्मिक ने निर्देश दिये कि दिव्यांग व वृद्धजनो को मतदान बूथ तक लाने के लिये वालंटियर लगाए   जाए साथ ही सुविधा वाहन लगाया जाये। उन्होने नोडल पीडीएमएस को मतदान दिवस पर हर दो घंटे मतदान प्रतिशत का डाटा तैयार करने हेतु पर्याप्त कंप्यूटर सेट व कार्मिक तैनात करने के निर्देश भी दिये। उन्होने नोडल वेबकास्टिंग को मतदान से पूर्व ड्राईरन करने को कहा। बैठक में नोडल आरडी पालिवाल, बीएस चलाल, टीएस मर्तोलिया, नरेश चन्द्र दुर्गापाल, डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, केएस रावत, श्याम आर्या, नफील जीमल, भूपेन्द्र सिंह रावत, नोडल पुलिस चन्द्रशेखर घोड़के सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप