बिजली रिपेयरिंग करने के दौरान करंट से युवक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। एक व्यक्ति के घर बिजली रिपेयरिंग करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार जगतपुरा गली नंबर 5 निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र रामजन प्रसाद की चक्की है और वह बिजली रिपेयरिंग का काम भी करता है। बताया जाता है कि बुधवार प्रातः वह जगतपुरा गली नम्बर एक निवासी कोमिल प्रसाद पुत्र प्रीतम के घर बिजली रिपेयरिंग का काम करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलने पर जितेंद्र के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक जितेन्द्र के माता पिता, दो भाई, दो बहन हैं। कुछ समय पूर्व ही युवक का विवाह हुआ था।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस