बहन की हत्या कर फांसी पर झूल गया भाई  पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी चार दिन पहले  सिंह कालोनी में लिया था किराये पर कमरा 

रुद्रपुर।  कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे भाई बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बताया जा रहा है की भाई द्वारा अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार ने चार दिन पहले अपनी 19 वर्षीय बहन करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सुनील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा। जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह तुरंत आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वहां सुनील का शव फंदे से लटका था, जबकि करिश्मा का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। घटना स्थल का मंजर देखकर प्रथम दृष्टया अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाई ने पहले बहन की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की वजह की तफ्तीश शुरू कर दी है।

 सुनील ठेली लगाता था। दोनों जनपद बरेली के थाना दरियागंज क्षेत्र ग्राम चंदुआ के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक सुनील पंखे के कुंडे में लटका था, जबकि करिश्मा जमीन पर पड़ी थी। युवती के गले में निशान थे। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि दोनों तीन मंजिल पर रहते थे। पुलिस शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को भेजा है। युवक के कपड़े पर खून था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। दोनों की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक सुनील दहेज हत्या के आरोप में चार साल बाद जेल बाहर आया था। उसके ससुराल वालों ने दहेज हत्या का केस कराया था।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद