शाहाबाद में सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी बाइक, युवक की मौत

शाहाबाद/ हरदोई। पिहानी के एक निजी हास्पिटल का कर्मी गुरुवार की सुबह वहां से नाइट ड्यूटी कर बाइक से अपने घर‌ लौट रहा था,उसी बीच रास्तें में मझिला थाने के अयारी गांव के पास उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़े डंपर में जा घुसी,जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसका पता होते ही पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी है। बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के लोनी निवासी लाखन का 21 वर्षीय पुत्र अमोष कुमार पिहानी के एक निजी हास्पिटल में नौकरी करता था। गुरुवार की सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में मझिला थाने के अयारी गांव मे सड़क के किनारे डंपर खड़ा हुआ था,अमोष की बाइक उसी में पीछे से जा घुसी। तेज़ रफ्तार बाइक के डंपर में टकराने से अमोष सड़क पर जा गिरा,जिससे उसके सिर में काफी गहरी चोंट पहुंची और वहीं पर उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची मझिला पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े मे लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की खबर पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया।

अमोष अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता की मौत करीब पांच साल पहले हो चुकी थी।उसके दो भाई मज़दूरी करते हैं एक दिव्यांग है। तीन बहनें है,जिनकी शादी नहीं हुई। घर की सारी ज़िम्मेदारी उसी के ऊपर थी। उसकी मौत होने से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसएचओ मझिला सुब्रत नारायण तिवारी का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद