पंजीकृत श्रम कार्ड धारकों को  विधायक ने वितरित की टूलकिट

रुद्रपुर। आस्था पब्लिक स्कूल ट्रांजिट कैंप  में उत्तराखंड भवन निर्माण व कर्मकार बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत 200 श्रम कार्ड धारकों को उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार के निर्देश पर टूलकिट वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रहे।  विधायक द्वारा राजमिस्त्री व मजदूरों को जो भवन निर्माण व अन्य निर्माण कार्य करते है उनको टूल किट वितरित की गयी।   इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रदेश की धामी सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए राज्य हित में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार के सौजन्य से श्रम विभाग के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरण किया गया जिसमे 2000 से अधिक लोगो को यह किट बाटी जानी है ओर आज जिसके पहले चरण की शुरुआत करते हुए 200 लोगो को किट बाटी गयी है, जिसमे उनकी सुरक्षा व जरूरत संबधित सभी प्रकार के उपकरण शामिल है। किट मे सेफ्टी शू, इमरतो पर चढ़ने हेतु सेफ्टी बेल्ट, व राज मिस्त्री व मजदूर के उपयोग मे आने वाले जरूरी उपकरण इत्यादि समान वाली टूलकिट दी गयी। विधायक शिव अरोरा बोले इससे पूर्व भी श्रम कार्ड धारको को स्नेटरी पेड व कंबल छाता वितरित किया गया था, निश्चित रूप से धामी सरकार मजदूरों व कमजोर वर्ग को सशक्त बनने के लिये धरातल पर कार्य कर रही है।
इस दौरान लेबर इंस्पेक्टर बलराम सिंह, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, राधेश शर्मा, मनोज मदान, शंकर विश्वास, राजेंद्र राठौर, मदन दिवाकर, विजय डे व अन्य लोग मौजूद रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद