सिपाही को डांटने की वीडियो बनाने पर भड़के कोतवाल

रुद्रपुर,   विधि विज्ञान प्रयोगशाला के सरकारी वाहन चालक को डाटने का वीडियो  बनाना कोतवाल को नागवार लगा और भड़के कोतवाल ने वीडियो   बना रहे रिपोर्टर का ही मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करवा दी, जबकि सरकारी वाहन का चालक सिपाही बार-बार कोतवाल से कार्रवाई की गुहार लगाता रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।बताते चलें कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की यूनिट में सरकारी गाड़ी चालक भूपेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मिट्टी के ठेकेदार के ट्रक द्वारा सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी थी। पिछले तीन दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहा था। बुधवार को भी चालक कोतवाली पहुंचा और कोतवाल से कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसे देखकर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने चालक को डांटना शुरू कर दिया। जिसे देख वहां खड़े सांध्य दैनिक समाचार पत्र  के रिपोर्टर ने मोबाइल निकालकर वीडियो  बनानी शुरू कर दी। यह देखकर कोतवाल का पारा चढ़ कर गया और कोतवाल ने रिपोर्टर का मोबाइल छीनकर सिपाही को सौंप दिया और वीडियो डिलीट कर दी। साथ ही रिपोर्टर से अभद्रता करने की भी चर्चा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रकरण की जांच सीओ सदर निहारिका तोमर को सौंप दी और आदेशित किया कि कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर प्रकरण की जांच की जाए।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी