घास काट रही महिला को सांप ने डसा, मौत

रुद्रपुर। गत सायं किच्छा रोड़ पर ग्राम शिमला पिस्तौर के जंगल में नदी किनारे घास काट रही महिला के पैर में विषैले सांप ने डस लिया। जिसका अनेक स्थानों पर झाड़ फूस कराने के बाद भी कोई फायदी नहीं हुआ तो परिजन उसे आज प्रातः उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी 40 वर्षीय नैना देवी पत्नी प्रमोद परिवार के साथ मजदूरी करती थी। परिजनों ने बताया कि गत सायं नैना ग्राम शिमला पिस्तौर के जंगल में नदी किनारे घास का रही थी। इसी दौरान उसके पैर में एक विषैले सांप ने डस लिया। शोर की आवाज आने पर साथी लोग वहां आ पहुंचे। नैना को गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए क्षेत्र में झाड़फूक करने वाले कई लोगों के पास ले गये। लेकिन इसका कोई फायदा न होने पर परिजन उसे आज प्रातः जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक नैना का एक पुत्र व एक पुत्री है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी