रुद्रपुर। बरसात से पूर्व मुख्य बाजार में जलभराव से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने की मांग को लेकर व्यापार ने उप नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने उपनगर आयुक्त से मिले व्यापारियों ने कहा कि बरसात के दिनों में हर बार मुख्य बाजार में जलभराव से मुख्य बाजार में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जलभराव के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि मुख्य बाजार में जब से नाले का निर्माण हुआ था तब से ठेकेदार ने नाले के अंदर से बल्ली फंटी और शटरिंग का सामान भी छोड़ दिया था जिसके कारण आये दिन बाजार में बिना बरसात के ही सड़कों पर पानी आ जाता है। व्यापारियों ने कहा कि मानसून जल्द आने वाला है ऐसे में समय रहते मुख्य बाजार में जलभराव के पुख्ता इंतजाम किये जाने चाहिए ताकि व्यापारियों को नुकसान ना उठाना पड़े। उपनगर आयुक्त ने जल निकासी के लिए व्यापक इंतजाम करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री मनेाज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राहुल सरीन, बॉबी टुटेजा, आकाश भुसरी, शिवेन सेठी, पवन गावा, राजकुमार सिकरी आदि शामिल थे।




