गांधी पार्क के चारो ओर पार्किंग का टेंडर हुआ निरस्त वेंडिंग जोन में जल्द होंगी हटाए गये लोहिया समोसा, मार्किट के व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था: विधायक विधायक शिव अरोरा के नगर आयुक्त से की वार्ता 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर गांधी पार्क के विषय संबंधित प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी। विधायक शिव अरोरा बोले जी – 20 दौरान एनएच की जद मे आये व्यापारियो को हटाए जाने के बाद गाँधी पार्क के दीवार से लगे हिस्से पर समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली नगर निगम द्वारा गाँधी पार्क के चारो ओर पार्किंग का टेंडर निकाला गया, जिस पर विधायक  से उस समय उजाड़े गये व्यापारियो ने मुलाक़ात की ओर गाँधी पार्क के चारो ओर  पार्किंग का विरोध प्रकट कर विषय रखा व साथ हीं आपने पुनर्वास की बात कही , तो वही विधायक ने पत्रकार वार्ता के दौरान के दौरान व्यापारियों के बीच मे हीं उनकी इस मांग को सही माना ओर मौके पर हीं टेंडर सम्बंधित विषय पर दूरभाष पर नगर आयुक्त के चार्ज पर कार्यरत शिप्रा जोशी से वार्ता कर गाँधी पार्क के चारो ओर पार्किंग के टेंडर को निरस्त करने की बात कही। नगर आयुक्त ने विधायक के निर्देश अनुसार उक्त टेंडर को निरस्त करने की प्रक्रिया को प्रारंभ करने की बात कहीं और बताया कि समाचार पत्र के माध्यम से टेंडर निरस्तीकरण संबंधित प्रकाशित कर  दिया जायेगा है, और समाचार पत्रों के माध्यम से टेंडर निरस्त की पुष्टि  हो गयी है।

विधायक शिव अरोरा बोले यह बिलकुल व्यवहारिक नहीं है की उसके चारों ओर पार्किंग बनाई जाए यह व्यापारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है और इससे जाम की स्थिति पैदा होगी। मार्किट क्षेत्र में आने वालों को असुविधा होंगी, इसको देखते हुए हमने नगर आयुक्त से वार्ता का टेंडर को निरस्त करने हेतु निर्देशित कर दिया,  समाचार पत्र के माध्यम से  टेंडर का निरस्तीकरण हो गया। विधायक ने बताया की जी – 20 के दौरान हटाएंगे गये राममनोहर लोहिया, मार्किट समोसा मार्किट के व्यापरियो के पुनर्वास  हेतु वैडिग जॉन जो नगर निगम के सामने बन रहा है उसमे उनको बसाये जाने को लेकर नगर आयुक्त को अगले 60 दिन मे उनके पुनर्वास करने की व्यवस्था, वह अगले 10 दिन में अलॉटमेंट प्रकिया प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया। विधायक बोले 150 से अधिक व्यापरियो उस समय हटाएंगे गये थे उनको समय सीमा के अंदर वह पुनर्वास प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी ऐसा नगर निगम द्वारा आश्वस्त किया गया है। विधायक बोले ऐसे जनहित व जनता की भावनाओं के अनुरूप उन्होंने पार्किंग टेंडर निरस्त करवा दिया है,साथी हीं उजाड़े गये व्यापारियों का पुनर्वास जल्द से जल्द हो इसके लिए भी नगर निगम को निर्देशित किया। इस दौरान व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, आशु ग्रोवर, सुरेन्द्र तनेजा, परवेज खान, सुरेश शर्मा, मनोज मदान, मयंक कक्कड़, विनोद ठुकराल व अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी