रुद्रपुर। फुलसुगां ट्रांजिट कैंप से आज प्रातः एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार रामआसरे पुत्र बैनीराम निवासी फुलसुगां थाना ट्रांजिट कैंप का कहना है कि आज 14 जुलाई को सुबह लगभग 4 बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी बिना किसी को कुछ बताए घर से कही पर चली गयी है। उसने अपनी पुत्री की सभी सम्भावित जगह व रिश्तेदारी में खोजबीन कर ली है परंतु पुत्री का कही पर कुछ पता नहीं चला है। उसने बताया रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन उसके मोबाइल पर आया था। पुत्री मोबाईल, कागजात तथा रुपए भी अपने साथ ले गई है। उसका मोबाईल नम्बर लगातार बंद आ रहा है।




