पत्थर से सिर कुचलकर मजदूर की कर दी हत्या

Spread the love

सितारगंज। ग्राम लौका में पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले मजदूर की, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पोल्ट्री फार्म स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, जांच आरंभ कर दी।
सितारगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौका में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बरा निवासी 45 वर्षीय लालता प्रसाद मजदूरी करता था। इसी पोल्ट्री फार्म में बिहार का रहने वाला एक अन्य मजदूर भी काम करता था, मंगलवार की सुबह लालता प्रसाद का शव पोल्ट्री फार्म के पास मिला। मौके पर खून से लथपथ एक पत्थर भी पड़ा हुआ मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, पत्थर से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या कर दी गई। पोल्ट्री फार्म स्वामी जब मौके पर पहुंचा तो उन्होंने शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से ही दूसरा मजदूर फरार है, आशंका जताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ झड़प हुई और फिर लालता प्रसाद की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी