हमजा की बरामदगी नहीं होने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

रुद्रपुर, पिछले एक माह से लापता बालक हमजा बेग की बरामदगी नहीं होने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और एसपी सिटी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पुलिस की टीम भी बालक का कोई सुराग नहीं लगा पाई। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि यदि पुलिस ने जल्द बरामदी नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।  गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी सिटी मनोज कत्याल को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि दो जुलाई को 13 वर्षीय हमजा बेग घर से नाराज होकर चला गया था और आज एक माह का समय बीत चुका है। उसका कोई सुराग नहीं लगा, जबकि पुलिस टीम बनाकर खोजबीन करने की बात कही रही है।

ऐसे में किशोर की बरामदगी नहीं होने से पुलिस के आश्वासन पर भरोसा नहीं रहा। इस दौरान लापता बालक के परिवार ने रो-रोकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। जिस पर एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। जल्द ही हमजा की बरामदगी की जाएगी। इस मौके पर अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, परवेज कुरैशी, बाबू अहमद, रईसा बेगम, फिरोज जहां, आरिफ अली ,कमर जहां, आफताब अली आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद