इस राज्य में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू,

Spread the love

अंबाला। पंजाब के अंबाला सेना भर्ती कार्यालय ने वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय सेना अग्निवीर योजना के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा बुधवार को की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार से शुरू हो गया है, जो कि 10 अप्रैल, 2025 तक खुला रहेगा।  हरियाणा के छह जिलों – अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवार और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवार वेबसाइट www.joinindian.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) शामिल हैं। महिला उम्मीदवार, महिला मिलिट्री पुलिस श्रेणी के लिए आवेदन कर सकती हैं।

चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची के आधार पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुझाव दिया गया है कि वे दलाली गतिविधियों से सावधान रहें और किसी भी जालसाज़ी का शिकार न हो


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप