बरेली का कमाल: IVRI ने विकसित की देश की पहली स्वदेशी “डॉग हिप रिप्लेसमेंट” तकनीक, तीन कुत्तों को मिला नया जीवन*

Spread the love

बरेली इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार और उनकी टीम ने देश में पहली बार कुत्तों के लिए स्वदेशी तकनीक से “कूल्हा प्रत्यारोपण” की सफल सर्जरी कर इतिहास रच दिया है।

अब तक भारत में कुत्तों के लिए आर्टिफिशियल हिप उपलब्ध नहीं था और इन्हें विदेश से मंगवाना पड़ता था। लेकिन अब IVRI की यह उपलब्धि पशु चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है।

टीम ने 3 साल के गहन शोध और परीक्षण के बाद विशेष रूप से भारतीय नस्ल के कुत्तों के लिए “सीमेंटेड हिप रिप्लेसमेंट सिस्टम” तैयार किया, जिसमें इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी पूरी तरह स्वदेशी हैं।

सर्जरी की प्रक्रिया में शहर के ऑर्थो सर्जन डॉ. आलोक सिंह, बरेली मेडिकेयर फॉर्म के अशोक और देवेश सक्सेना तथा गुजरात की “लाइफ ऑर्थो केयर” कंपनी ने तकनीकी सहयोग दिया।

डॉ. टी. साई कुमार और डॉ. कमलेश कुमार ने तकनीकी डिज़ाइन और आकार निर्धारण का कार्य किया, जबकि यह परियोजना AINP-DISSSA-DEMASC के तहत डॉ. रोहित कुमार, डॉ. अमरपाल, डॉ. ए.सी. सक्सेना और डॉ. ए.एम. पावड़े की देखरेख में पूरी हुई।

अब तक देहरादून, बरेली और संभल में तीन सफल सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें पुलिस डॉग भी शामिल है। डॉ. रोहित के अनुसार यह हिप रिप्लेसमेंट विदेशी तकनीक की तुलना में कहीं अधिक सस्ता और प्रभावी है।

संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने टीम को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी और इस तकनीक को जल्द देशभर के डॉग ओनर्स तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप