गांजा तस्करी पर प्रेमनगर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल बरामद*

प्रवीण कुमार*

बरेली। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को दबोचकर उनके पास से करीब 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा और 1940 रुपये नकद बरामद किए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

 

पुलिस को यह सफलता रेलवे कॉलोनी स्थित आरपीएफ बैरक के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा और उनकी तलाशी में भारी मात्रा में गांजा मिला।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित (22) पुत्र साहिब लाल और पिंटू शर्मा (21) पुत्र मस्तराम शर्मा के रूप में हुई है, जो दोनों जनपद अयोध्या के कोतवाली थाना क्षेत्र के रदौली निवासी हैं।

 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। तस्करी के नेटवर्क पर लगाम कसने की दिशा में इसे एक अहम सफलता माना जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद