होली पर बाजार में नकली नोट खपाने से पहले दो तस्कर चढ़े पुलिस के हाथ

बरेली, थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने टिटौली-सोरहा रोड से नकली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 51,400 रुपये के 100-100 के 514 नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों की होली के त्योहार के दौरान नकली नोटों को बाजार में खपाने की योजना थी। पुलिस नोट सप्लाई करने वाली की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूलरूप से शाही के गांव खरसेनी और हाल निवासी फतेहगंज पश्चिमी के गांव टिटौली के मोहम्मद यासीन और थाना भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा के अनमोल गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वे भोजीपुरा के कीटिया जगन्नाथपुर निवासी पूर्व प्रधान के बेटे डंपी से नकली नोट खरीदते थे। डंपी 30 हजार रुपये असली नोट के बदले में एक लाख रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराता था। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। आरोपी नकली नोटों को बाजार में छोटे दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने की फिराक में थे, क्योंकि इस तरह के लोग जल्दी नकली और असली नोटों की पहचान नहीं कर पाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और नकली नोटों को सील कर दिया है। पुलिस डंपी की तलाश कर रही है। एसपी उत्तरी मुकेश चन्द मिश्रा ने बताया कि नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी