चाकू-डंडों से हमला कर की हत्या, नितेश हत्याकांड में सामने आई खौफनाक तस्वीर

रुद्रपुर में मोबाइल कारोबार में प्रतिस्पर्धा और विवाद ने युवा कारोबारी की जान ले ली। हत्यारोपियों ने कारोबारी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पहले उसके सीने में तीन बार चाकू से वार किया, फिर जब घायल कारोबारी जमीन पर गिर गया तो दूसरे आरोपी ने उसे घसीटा। तीसरे ने उसके ऊपर डंडे बरसा दिए।  जगतपुरा निवासी 36 वर्षीय नितेश जौहरी पुत्र कमलेश जौहरी की उसी के घर के नीचे मोबाइल की दुकान है। उसके सामने ही अमन प्रजापति अपनी मोबाइल की दुकान चलाता है। नितेश के परिजनों के अनुसार, मोबाइल रेट और सीसीटीवी कैमरे को लेकर दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था और धनतेरस पर विवाद मारपीट में बदल गया।नितेश के पिता कमलेश का आरोप है कि इसके बाद परिजन आवास-विकास चौकी में शिकायत लेकर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने यह कह कर शिकायत नहीं ली की पहले अपना सिर फाेड़ लो, फिर शिकायत करने आना। शुक्रवार सुबह अमन अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा था। आरोप है कि कैमरे का रुख नितेश की दुकान के गेट की तरफ था। इस पर नितेश, उसके भाई दिनेश और दुकान में काम करने वाले कर्मचारी कशिश ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पड़ोसी दुकानदार ने कशिश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब नितेश घायल कशिश को जिला अस्पताल लेकर जाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी और मुख्य आरोपी अमन अपने 14 साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और पांचों पर हमला कर नितेश की निर्मम हत्या कर दी। पिता का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आज उनका बेटा जिंदा होता।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास बंद नगला पैदल रास्ता खुलवाने और अंडरपास निर्माण की मांग पर टाल-मटोल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज…

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    रुद्रपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के सामने अचानक मौत का मंजर आ गया। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में चाकू से हुए…

    You Missed

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    फर्जी जाति प्रमाणपत्र से प्रधान बनीं बलजीत बर्खास्त, उपप्रधान को मिला कार्यभार