हादसा या लापरवाही: लाइनमैन की करंट से दर्दनाक मौत

रूद्रपुर विगत देर रात्रि शिमला पिस्तौर गांव में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब विद्युत पोल से करंट लगकर एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर एसएसआई और जेई का भी घेराव हुआ। जांच का आश्वासन देने के बाद पुलिस व विभाग हादसा या लापरवाही की दिशा में अपनी जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार शिमला पिस्तौर निवासी 44 वर्षीय लाइनमैन शिव कुमार गंगवार रविवार की देर रात्रि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि विद्युत पोल का तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी है। जिसके बाद लाइनमैन ने कंट्रोल रूम फोन कर संबंधित फीडर की विद्युत कटवाने की बात कही और सीढ़ी लगाकर विद्युत पोल पर चढ़ गया। जब लाइनमैन शिव कुमार ने विद्युत तार को छुआ तो करंट से जोरदार झटका लगा और लाइनमैन धड़ाम से नीचे गिर गया।

 

जमीन पर सिर टकराने से सिर फट गया और खून से लथपथ लाइनमैन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साएं लोगों ने शव को गांव में ही रख कर हंगामा काटना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जब शट डाउन दिया था तो विद्युत पोल में करंट कैसे आया। इससे साफ है कि शट डाउन किसी और फीडर का दिया गया था। हंगामे की सूचना मिलते ही एसएसआई आरएस रावल, जेई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों का घेराव कर लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की और लाइनमैन को उचित मुआवजा देने का भी मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हादसा या फिर लापरवाही की दिशा में जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। मुआवजे के लिए शासन-प्रशासन से भी वार्ता होगी। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

यूपीसीएल की विद्युत सुरक्षा टीम करेगी जांच

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर निवासी लाइनमैन शिव कुमार गंगवार मौत प्रकरण की जांच विद्युत सुरक्षा टीम को सौंपी गयी है। टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि लाइनमैन की मौत केवल एक हादसा है या फिर लापरवाही का नतीजा। इसके लिए टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फीडर कंट्रोल रूम में भी जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर में हुए हंगामे के बाद यूपीसीएल ने मृतक लाइनमैन के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का मन बना लिया है। जिसकी शुरुआत परिजनों को 80 हजार का चेक देकर कर दी है। बाकी की बकाया राशि जांच रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी यानी पीड़ित परिवार को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

लाइनमैन मौत प्रकरण की जांच विद्युत सुरक्षा टीम को सौंप दी है। मौत प्रकरण हादसा या फिर लापरवाही थी। इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। बावजूद परिवार को 80 हजार का आर्थिक सहायता चेक दिया गया है, शेष धनराशि बाद में दी जागी। वहीं जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई तो आरोपी कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी