सागर अग्रवाल से बना सैम अली, अब दर्ज हुआ मुकदमा

हल्द्वानी- एक युवक समुदाय विशेष की युवती के प्रेम में पड़ गया। युवती के कहने पर उसने अपना धर्म बदल लिया। बाद में दोनों निकाह कर लिया। युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक ने अपनी पहचान बदलने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया है। अब पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गली नंबर पांच, रामपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका भाई सागर अग्रवाल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली फरहीन से प्यार करता है। युवती बनभूलपुरा में आधार कार्ड बनवाने का काम करती है। महिला ने आरोप लगाया कि युवती के दबाव में आकर उसके भाई ने धर्म बदल लिया और नए नाम का आधार कार्ड बनवा लिया। आरोप था कि महिला ने सारे काम नियम विरुद्ध करवाए हैं। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने जांच करवाई तो पता चला कि सैम पुत्र मुन्ना निवासी वार्ड 31 मोहम्मदी चौक और सागर अग्रवाल निवासी भोलानाथ गार्डन के आधार कार्ड में लगी फोटो एक ही व्यक्ति की है। नगर निगम से पता चला कि सैम के नाम का जन्म प्रमाण पत्र सीएचसी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया है।  पुलिस ने जब सागर उर्फ सैम व फरहीन से पूछताछ की पता चला कि सागर अग्रवाल और फरहीन एक दूसरे को प्यार करते थे। जिस कारण फरहीन ने सागर अग्रवाल से इस्लाम धर्म अपनाकर नाम बदलने के लिए कहा। फिर दोनो ने मिलकर फर्जी तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर एक झूठी पहचान के साथ सैम अली के नाम का एक आधार कार्ड तैयार किया और 17.7.2021 को विवाह पंजीकरण कराया। फरहीन और सागर उर्फ सैम अली एक साथ काठगोदाम दरगाह में पहुंचे। जहां पर फरहीन के परिचित हसमत अली और दरगाह के मौलाना ने कलमा पढ़वाकर सागर का मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराया। फिर इन लोगों ने फरहीन और सागर उर्फ सैम अली का निकाह पढ़वाया। पुलिस को पता चला कि सागर से सैम बनाने के लिए युवक के साथ युवती व अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी