युवक ने महिला को पति की गर्दन काटने की धमकी देकर महिला से की छेड़छाड़, बनाया अश्लील वीडियो

बरेली : एक युवक ने महिला को पति की गर्दन काटने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया और कमरे में उससे छेड़छाड़ कर वीडियो बना लिया। उसने महिला से दो लाख रुपये भी वसूल लिए और पांच लाख रुपये और मांगे। उसने महिला की ननद की भी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  फैजल ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वह खुलेआम कहता है कि वह पहले चार हत्याएं कर चुका है और उसके पति का भी गर्दन काट देगा और उसकी ननद के साथ गलत काम कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। विरोध पर ननद को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने की भी धमकी देता है। आरोप है कि आरोपी ने धमकाकर उससे दो लाख रुपये भी वसूल लिए। इसके बाद फोन कर कहा कि अगर वह उसकी बताई जगह पर नहीं आई तो वह उसके पति की हत्या कर देगा। युवक के बुलाने पर महिला एक कमरे में पहुंची। महिला ने युवक से कहा कि वह उसके पति और ननद को नुकसान न पहुंचाए तो आरोपी ने छेड़छाड़ की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसने वीडियो मोहल्ले में कई लोगों को भेजकर वायरल कर दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद