महिला का अपहरण कर गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी*

 

*रिपोर्ट.. प्रवीण कुमार*

बरेली। इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर में किराए पर रहने वाली सोनू को शनिवार शाम अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सोनू तीन सौ बेड अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद जैसे ही वह निकली, तभी काली कार से आए चार लोगों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया और गांधी उद्यान के पास ले गए। रामपुर गार्डन स्थित सीता रसोई के पास बदमाशों ने सोनू को दाहिनी ओर कॉलर बोन के पास गोली मार दी और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और क्षेत्राधिकारी प्रथम पंकज श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
फिलहाल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस को 8.30 बजे सूचना मिली कि महिला को गोली मारी गई है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार किसी परचित ने ही गोली मारी है। पुलिस जांच कर रही है। आगे जो भी अपडेट होगा बताया जाएगा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी