रूद्रपुर। बुधवार रात्रि काशीपुर बाईपास रोड़ पर तेज गति से जाता ट्रक अनियंत्रित होकर बालाजी द्वार के पास सोड़ के मध्य डिवाइडर पर जा चढ़ा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया और ट्रक क्रेन की मदद से डिवाइडर से हटाकर अपने कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि ट्रक संख्या यूके 04 सीए 6814 का चालक काशीपुर से सरिया आदि सामान लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। काशीपुर मार्ग पर वह ट्रक को इन्द्रा चौक से न ले जाकर जल्दी पहुंचने चक्कर में काशीपुर बाईपास रोड़ से निकलने लगा। जल्दीबाजी में वह ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर बालाजी द्वार गुरुनानक स्कूल के सामने डिवाईडर पर जा चढ़ा। इस दुर्घटना में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आ गईं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल चालक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया और ट्रक क्रेन की मदद से डिवाइडर से हटाकर अपने कब्जे में लिया।




