5 वर्षीय बच्ची से रेप के आरोपी के चेहरे पर कालिख पोत चप्पलों से पीटा

मुरादाबाद, । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची को घर में अकेला देकर 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की नानी ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। माता-पिता के घर पहुंचने पर पीड़िता ने जानकारी दी। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़िता के परिजनों ने  आरोपी को पकड़ लिया और मुंह पर कालिख पोत कर बेल्ट और चप्पलों से पीटते हुए सड़क पर घुमाने के बाद सिविल लाइन्स पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सत्यवीर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।था ना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति इसी क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में रहता है। व्यक्ति का एक बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। बेटी कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची के पिता चाय का ठेला लगाते हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। उधर, मझोला थाना क्षेत्र के होली चौक के पास नया गांव निवासी सत्यवीर सिंह निर्यातक के घर पर सिक्योरिटी गार्ड है। पिछले छह माह से आरोपी बच्ची के पिता के ठेले पर चाय पीने के लिए आता है। इसी के चलते आरोपी और बच्ची के पिता में दोस्ती हो गई। आरोपी कई बार बच्ची के घर पर रात में भी रुका। एक अप्रैल को पिता चाय के ठेले पर थे, जबकि मां घरों में काम करने के लिए गई थी। तभी आरोपी घर पहुंच गया। घर पर 5 वर्षीय मासूम को अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म किया।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी