मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

बरेली। शहर में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी सिटी मानुष पारीक के निर्देश पर सीओ तृतीय अजय कुमार व इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने सीए के बेटे समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 8 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं।  बन्नूवाल नगर स्थित बालाजी अस्पताल के पास एक मकान में मसाज पार्लर के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारा। दो कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। मकान उर्मिला नाम की महिला के नाम पर किराए पर लिया गया था, जो ग्राहकों को बुलाकर सौदे तय करती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को 32720 नकदी, 28 कंडोम,  गोलियां, 11 स्मार्टफोन, 2 कीपैड फोन, मेकअप किट, फेस वॉश, वी-वॉश, क्यूआर स्कैनर आदि बरामद हुए हैं। पूछताछ पर महिलाओं ने बताया कि हम लोग सभी अलग-अलग स्थानों से हैं, अपने-अपने परिवारों से अलग रहती हैं और रुपये कमाने के लालच व शौक पूरा करने के लिए देह व्यापार का धंधा करती हैं। जिन ग्राहकों के पास नकद पैसे नहीं होते, तो क्यूआर कोड से फोन पे पर डलवा लेती हैं। 1000 रुपये लेकर 2000 रुपये के बीच में जहां भी सौदा बन जाता है, हम लोग ग्राहकों की पसंद के हिसाब से सभी वैश्यावृत्ति करती हैं।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी