सिरौली में अविवाहित बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, चार परिजन गिरफ्तार*

Spread the love

 

*प्रवीण कुमार*

 

हत्या के पीछे संपत्ति का लालच

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नसरतगंज में शनिवार को हुई बुजुर्ग सोमपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने मृतक के चार परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में पता चला कि हत्या की साजिश पैतृक संपत्ति के लालच में रची गई थी।

 

परिजनों ने रची साजिश

मृतक सोमपाल, पुत्र लेखराज, अविवाहित था और अपने छोटे भाई विजेन्द्र के साथ रहता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ वर्षों पहले विजेन्द्र ने सोमपाल का पथरी का ऑपरेशन कराया था, जिसके लिए पारिवारिक जेवर बेचने पड़े। इसके बाद सोमपाल ने किसान क्रेडिट कार्ड और भूमि विकास बैंक से ऋण लेकर वह रकम मौज-मस्ती में खर्च कर दी। परिजनों को डर था कि यदि सोमपाल जमीन बेच देगा, तो पूरे परिवार की जमीन पर खतरा मंडराने लगेगा। इसी चिंता में चारों ने उसे मारने की साजिश रची।

 

रात में मारी गई गोली, घटना को छिपाने की कोशिश

धर्मेन्द्र, विजेन्द्र और भगवान देई ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। शनिवार रात जब सोमपाल सो रहा था, तब धर्मेन्द्र ने उसे तमंचे से गोली मार दी। तमंचा घर के पास ही घूरे में छिपा दिया गया और धर्मेन्द्र ट्रैक्टर लेकर खेत चला गया, ताकि शक न हो। योजना के अनुसार, अमरपाल ने पुलिस को सूचना देकर भ्रम फैलाने की कोशिश की।

 

पुलिस ने पिपरिया तिराहे से पकड़ा, तमंचा और नकदी बरामद

मंगलवार को पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को पिपरिया तिराहे के पास एक दो मंजिला दुकान की आड़ से गिरफ्तार किया। विजेन्द्र की तलाशी में 37,200 रुपये बरामद हुए, जो सोमपाल के 50 हजार रुपये में से चुराए गए थे। वहीं, धर्मेन्द्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश