पुलिस मॉडर्न स्कूल में सड़क सुरक्षा पर डिजिटल क्विज, छात्र-छात्राओं ने दिखाई जागरूकता

Spread the love

*प्रवीण कुमार*

 

बरेली। एडीजी और एसएसपी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में ‘परवाह (CARE)’ डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत एक विशेष डिजिटल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल के निर्देशन में PSA डिजिटल इंडिया सॉफ्टवेयर कंपनी के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

 

कक्षा 6 से 8 श्रेणी में कक्षा 9-बी के छात्र सारांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11-ए के विशेष चौधरी दूसरे और अहम सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कक्षा 9 से 12 श्रेणी में कक्षा 7-ए की छात्रा दृष्या ने पहला स्थान हासिल किया, कक्षा 8-बी के मनी यादव दूसरे और कक्षा 7-ए की आराध्या मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं।

 

कार्यक्रम के समापन पर सीओ ट्रैफिक नरेश कुमार सिंह एवं टीआई मनीष कुमार शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर टीआई विपिन राघव, टीएसआई देवेश कुमार, महिला सिपाही पूजा मलिक और ट्रैफिक पुलिस की जागरूकता टीम ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों को यातायात नियमों का महत्व समझाया गया और उन्हें नियमों का पालन करने व दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश