सोशल मीडिया से सड़क सुरक्षा तक: ‘परवाह’ अभियान बना क्रांति की मिसाल, एक करोड़ से ज्यादा लोगो तक पहुंचा संदेश*

Spread the love

बरेली। सोशल मीडिया की ताक़त जब जनहित से जुड़ती है, तो बदलाव की नई कहानी लिखती है। बरेली जोन पुलिस का डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान ‘परवाह (CARE)’ इसका बेहतरीन उदाहरण बन गया है। इस अभियान ने एक महीने में 1 करोड़ से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर न सिर्फ़ रिकॉर्ड बनाया, बल्कि सोशल मीडिया के मंच पर नकारात्मकता के विरुद्ध एक सकारात्मक बिगुल भी फूंका।एडीजी रमित शर्मा ने बरेली जोन मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कहा अब वक्त है सोशल मीडिया को अफवाह और भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ हमारा हथियार बनाने का। ‘परवाह’ जैसा अभियान नेगेटिव नेरेटिव का मुंहतोड़ जवाब है।” जोनल स्तर पर चमकी ये टीमें,,प्रथम पुरस्कार जनपद रामपुर द्वितीय पुरस्कार जनपद बरेली तृतीय पुरस्कार यातायात पुलिस, बरेली

 

प्रोत्साहन पुरस्कार: बदायूं, मुरादाबाद, ट्रैफिक पुलिस मुरादाबाद

विशेष सराहना: बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन

 

परवाह’ की डिजिटल धमक 1,00,50,530 डिजिटल व्यूज 10,41,943 सोशल मीडिया इंटरैक्शन लाइक्स, शेयर, रिप्लाई

5785 पोस्ट | 1828 पोस्टर | 2618 टेम्पलेट | 1144 वीडियो

 

जमीन से सोशल मीडिया तक असरदार रणनीति

 

रामपुर पुलिस ने अभियान की शुरुआत थाना स्तर पर वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर की।

 

ट्रैफिक कांस्टेबल पूजा ने स्कूल-कॉलेजों और सामाजिक कार्यक्रमों में जाकर सीधी बातचीत से लोगों को जागरूक किया।

 

सोशल मीडिया पर चलाए गए क्रिएटिव्स और स्लोगन ने खासकर युवाओं और महिलाओं को गहराई से प्रभावित किया।

 

बरेली पुलिस का वायरल क्रिएटिव बना चर्चा का विषय

 

भैंसे पर बैठे यमराज के सीट बेल्ट क्रिएटिव और

“करवा चौथ आ रही है, हेलमेट लगाएं नहीं तो छिन जाएगा सुहाग” जैसे नारे सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुए।

 

ट्रैफिक पुलिस बरेली ने मारी बाज़ी

 

फेसबुक पर सर्वाधिक व्यूज़ और सराहना।

 

महिलाओं व युवाओं से संवाद कर अभियान को धार दी। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान और एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने इसे नई ऊंचाई दी।

 

सम्मान समारोह में कुल 65 पुलिसकर्मी हुए पुरस्कृत एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी एसएसपी आर्य समेत आला अफसरों ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर टीमों को सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम संचालन किया इंस्पेक्टर विप्लव शर्मा ने।

हाइब्रिड प्रजेंटेशन के माध्यम से अन्य जनपदों को प्रशिक्षित भी किया गया।

 

‘परवाह’ सिर्फ़ एक अभियान नहीं, सोशल मीडिया की पॉजिटिव ताक़त का प्रमाण है। यह बताता है कि जब अफसर सोच बदलते हैं, तो समाज दिशा बदलता है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप