करोड़ों की जमीन और खूनी साजिश तोताराम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

बरेली थाना सिरौली के ग्राम बैलभोजी में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए रची गई इस खूनी साजिश ने पूरे इलाके को दहला दिया था  पुलिस जांच में सामने आया कि बीते 19 दिसंबर को आरोपी फूलचन्द्र उर्फ मुछारे (निवासी बदायूँ) ने ग्राम बैलभोजी के रहने वाले तोताराम की ईंट से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या की वजह मृतक के पास मौजूद करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन बनी, जिस पर आरोपी की नीयत खराब थी और लंबे समय से इसे लेकर विवाद चल रहा था।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद सिरौली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। रविवार (21 दिसंबर) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आँवला रोड स्थित कालाभोज तिराहे के पास जाल बिछाकर आरोपी फूलचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

सबूत और बरामदगी:

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट (आला-ए-कत्ल) बरामद कर ली है।

 

 

सिरौली पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित खुलासे से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद