चार रेडीमेड शोरूम में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

 रुद्रपुर  :-एक बार फिर चोरों ने कोतवाली पुलिस को चुनौती देते हुए मुख्य बाजार में ऐसा तांडव मचाया कि पुलिस में भी हडकंप मच दिया। गुरुवार की देर रात्रि चोरों ने मटके वाली गली स्थित रेडीमेड शोरूम की चार दुकानों का ताला तोड़कर बड़े ही इत्मिनान से लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना को लेकर व्यापारियों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला।

 सुबह जैसे ही मुख्य बाजार की मटके वाली गली स्थित रेडीमेड शोरूम संचालकों द्वारा दुकान का शटर खोला। तो अंदर का नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गए,क्योंकि चार रेडीमेड दुकानों का गल्ला टूटा हुआ था और कपड़े नीचे बिखरे पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही सीओ वैभव सैनी,कोतवाल प्रकाश दानू,बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री के अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। तो पता चला कि दो संदिग्ध चोर निर्माणाधीन दुकान की सीढ़ियों से छत पर पहुंचे और छत ही छत रेडीमेड की दुकानों में घुसे। जहां उन्होंने रिपब्लिक ग्लोबल शोरूम के स्वामी आदित्य कुमार की दुकान 4.80 लाख,ब्लैकबेरी शोरूम के स्वामी अंकित नरूला की दुकान से ढाई लाख की नगदी,स्पाइकर शोरूम के स्वामी मधुर मेंहदीरत्ता की दुकान से एक लैपटॉप व 48 हजार रुपये और रेड चीफ शोरूम की दुकान से छह हजार रुपये की नगदी चोरी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तो पता चला कि शुक्रवार की रात्रि साढ़े बारह बजे के बाद से दो चोर दुकानों में प्रवेश करते है और चोरी की वारदात को अंजाम देते है। दुकान संचालकों का मानना है कि करीब दस लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास तेज कर दिया है। चोरी की खबर लगते ही नेता और व्यापारी भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद घटना पर नाराजगी जताते है।

छत पर जाकर चोरों ने की दारू पार्टी

रुद्रपुर। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पता चला कि मटके वाली गली में तिमंजिला भवन का निर्माण हो रहा है। जिसकी सीढिया खुली थी और शुक्रवार की रात्रि साढ़े बारह बजे के करीब कच्छाधारी और पैंट पहने दो नकाबपोश सीढ़ियों के सहारे निर्माणाधीन भवन की छत पर जाते है और पहली चोरी को अंजाम देने के बाद छत पर दारु पार्टी करते है। जिसके प्रमाण पुलिस को भी मिले है,क्योकि छत के ऊपर देशी शराब की बोतल,खाली गिलास और खाने-पीने की वस्तु पड़ी हुई थी। फुटेज में दो ही संदिग्ध बड़े ही तसल्ली के साथ चोरी को अंजाम दे रहे है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी