बिल सही कराने के बहाने लाखों रुपये ठगे

बरेली,  बिजली बिल सही कराने के बहाने अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात एक बाबू ने कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। उसने कम पैसों की रसीदें भी थमा दीं। पीड़ितों ने मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता से शिकायत की। अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इज्जतनगर के रहने वाले आसिम अली खान बताया कि वह मीटर लगाने का काम करते हैं। उनकी मुलाकात ग्रामीण क्षेत्र के प्रथम डिवीजन के अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात एक बाबू से हुई। बाबू ने बताया कि वह बिल सही कर देता है। बाबू की बातों में आकर उन्होंने खजुरिया गांव के रहने वाले गफूर खान का बिल जमा करने के लिए बाबू को एक लाख रुपये दिए। बाबू ने एक रसीद 21989 और दूसरी 3992 रुपये की रसीद थमा दी। इसी तरह मुन्नी देवी के बिल के लिए दिए 60 हजार रुपये की जगह 9800 रुपये की रसीद थमा दी। राजीव गुप्ता के भी 95 हजार रुपये लेकर 29655 रुपये की रसीद थमा दी। हालांकि बाद में सभी का बिल सही आने लगा लेकिन बाद में पैसे नहीं देने पर फिर बिल अधिक आने लगा। अधीक्षण अभियंता ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि उनसे मिलकर किसी ने कार्यालय में प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। डाक में दिखवाकर पता करेंगे। अगर किसी बाबू ने पैसे लिए हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद