रंजिशन की गई थी अभिषेक उर्फ भूरे की हत्या,

Spread the love

अमरोहा।   किसान अभिषेक उर्फ भूरे की हत्या रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस हत्याकांड का राजफाश करने के करीब पहुंच गई है। जल्दी ही घटना का राजफाश किए जाने का दावा किया जा रहा है।  देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड स्थित एक फार्म हाउस में दावत के दौरान गांव हाशमपुर निवासी अभिषेक उर्फ भूरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई प्रेम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। स्वजन ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अमरोहा-जोया मार्ग जाम भी लगाया था। इस मामले में गांव के ही दो सगे भाइयों का नाम चर्चा में आया है। हालांकि, पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। अब दावा किया जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही घटना का राजफाश करेगी।

चर्चा है कि गांव की रंजिश के चलते ही अभिषेक उर्फ भूरे की गोली मारकर हत्या की गई थी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि पुलिस हत्यारोपितों के करीब पहुंच चुकी है। अभी तक की जांच में रंजिश का मामला सामने आया है। जल्दी ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबरेली की कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जहाँ फिटनेस और सेहत बनाने के नाम पर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ किया जा…

    बरेली पहुँची सिख सामाजिक न्याय यात्रा भुल्लर बोले नफरत की राजनीति कर रही भाजपा, सिखों को नहीं मिला मालिकाना हक*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकली ‘सिख सामाजिक न्याय यात्रा’ का आज बरेली पहुँचने पर भव्य स्वागत हुआ। सपा के राष्ट्रीय सचिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प