शराब के गिलास गिराने पर हुई थी अभिषेक की हत्या

Spread the love

बरेली –  बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मेले में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे अभिषेक की हत्या शराब का गिलास गिरने के कारण उसके साथियों ने की थी। मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार है। वह थाने की देखरेख करने वाले एक कर्मचारी का बेटा बताया जा रहा है। गांव रजउपुर निवासी अभिषेक  अपने दोस्त विकास के साथ टीपी नगर स्थित शराब भट्टी पर शराब पीने गया था। वहां उसके साथ मजदूरी करने वाले अन्य साथी भी मिल गए। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर इनमें कहासुनी हो गयी। इस पर अभिषेक ने हत्यारोपियों के हाथ का गिलास गिरा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों मे विवाद बढ़ गया। अपने को घिरता देख अभिषेक अपने दोस्त विकास के साथ मोटरसाइकिल लेकर रजऊ की तरफ भागा और मेले में भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही रोड पर चारों ने अभिषेक और विकास को पकड़ लिया और दोनों पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। किसी तरह विकास तो भाग गया लेकिन चाकू लगने से अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया। अभिषेक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप