तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन सालों में खुद जिला आबकारी अधिकारी सहित कर्मचारी रिश्वत खोरी और भ्र्ष्टाचार मामलों में जेल की हवा खा चुके है। जिसने सबसे ज्यादा चर्चित मामले चार हुए। अब सवाल यह हैं कि जिले की आबकारी विभाग खाकी पर लगे भ्र्ष्टाचार के दाग कैसे साफ करेगी।
वर्ष 2024 में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी कार्यालय में तैनात जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार की रिश्वत लेते हुए रगे हाथों पकड़ा था। आरोप था कि अधिकारी ने शराब कारोबारी से कोई भी कार्रवाई नहीं करने की एवज मे रिश्वत ली थी। दूसरा मामला वर्ष 2023 में सीज ट्रेक्टर ट्रॉली अदला बदली घोटाले का हुआ। मामल यह था कि आबकारी विभाग में खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली को सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा माफिया से साठगांठ कर बदल दिया था और पुराना ट्रेक्टर खड़ा कर दिया। आरोप था कि इस अदला बदली में आरोपी को मोटी रकम भी दी गई थी। तीसरा मामला आठ सितंबर 2026 को हुआ। जब सचल दल में तैनात आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार, सिपाही बलजीत सिंह सहित सविदा कर्मियों ने एक कार को रोका और हिमाचल के शिमला कारोबारी के घर हुईं एक करोड़ कीमत का आधा किलो सोना और लाखों की नकदी महिला चोर से छीन लिया था और उसकी एवज में अभियुक्त को नेपाल भगाने का मौका दिया और छीना गया चोरी का माल आपस मे बाट लिया। खुलासा हुआ और शिमला पुलिस ने सभी की गिरफ्तारी कर डाली। यही वजह है कि पिछले तीन सालों से लगातार जिला आबकारी विभाग दागदार हो रही हैं। खाकी पर लग रहे रिश्वतकांड और भ्रष्टाचार के दाग को कैसे घोएगी। यह भविष्य के गर्त में है।

शासनादेश का होता है पालन
रुद्रपुर। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार का भी यही मकसद हैं कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। आदेशानुसार सभी आबकारी कार्यलय में भ्रष्टाचार निवारण के अलावा शिकायती गोपनीय नंबर भी चस्पा किए गए है। शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और विभाग ने कार्रवाई भी की है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    रुद्रपुर। भारत निर्वाचन आयोग को भंग करने और आयोग आयुक्त को हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए जिला भर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और आयुक्त…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी