नेपाल भागने की तैयारी में था विकास, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा

 

रुद्रपुर जिला अस्पताल में नितेश जोहरी की हत्या के बाद फरार हुए मुख्य हमलावर विकास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात के दौरान विकास सबसे आगे था और उसी ने नितेश पर चाकू से मुख्य वार किए थे। हत्या के बाद वह बरेली पहुंच गया था और नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसके भाई और पिता को भी गिरफ्तार किया है।  जगतपुरा में मोबाइल कारोबारियों के बीच हुए विवाद के बाद कारोबारी नितेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद विकास बरेली भाग गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी शाम की ट्रेन थी और वह नेपाल भागने की फिराक में था। कोतवाली पंतनगर और एसओजी की टीम ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे रुद्रपुर ला रही थी। इसी दौरान पुलभट्टा थाना क्षेत्र बरेली रोड पर आरोपी पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा। जबाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गठित टीमों ने पहले उसके भाई और पिता आकाश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद विकास की गिरफ्तारी हुई। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलभट्टा, दिनेशपुर और एसओजी की टीमें दबिश दे रही हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    पंतनगर रेलवे स्टेशन के पास बंद नगला पैदल रास्ता खुलवाने और अंडरपास निर्माण की मांग पर टाल-मटोल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज…

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    रुद्रपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के सामने अचानक मौत का मंजर आ गया। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर में चाकू से हुए…

    You Missed

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    अंडरपास को लेकर नगला रेलवे स्टेशन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़, डीआरएम को भेजीं चूड़ियां

    रुद्रपुर अस्पताल में खूनी खेल: जिंदगी बचाने पहुंचे लोग, मौत के मंजर से सहमे

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप, पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर

    फर्जी जाति प्रमाणपत्र से प्रधान बनीं बलजीत बर्खास्त, उपप्रधान को मिला कार्यभार